खरोरा के कांग्रेसी नेता और तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे वेदराम मनहरे

तिल्दा नेवरा  खरोरा के कांग्रेसी नेता और तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे वेदराम मनहरे आख़िरकार शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सांसद डी.पुरंदेश्वरी ने अपने दिल्ली स्थित निवास में शनिवार को सुबह भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका पार्टी में प्रवेश कराया.
मनहरे के साथ 11 समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें 6 जनपद सदस्य, 3 सरपंच और 2 अन्य शामिल हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय के नेतृत्व में सभी का भाजपा में प्रवेश कराया गया.
बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम था. लेकिन शुक्रवार को नड्डा की तबीयत ख़राब होने के कारण उनका दिनभर का पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. इसके बाद शनिवार को सुबह्र भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी सांसद डी.पुरंदेश्वरी ने मनहरे सहित सभी 12 नेताओं को भाजपा में प्रवेश कराया.
कांग्रेस में नहीं मिला सम्मान :
भाजपा में प्रवेश के बाद मनहरे ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे नई ऊर्जा के साथ खरोरा और आरंग क्षेत्र में भाजपा के लिए काम करेंगे. कांग्रेस को छोड़ने के फैसले पर कहा कि राजनीति और समाज में जिस प्रकार उनका ओहदा है, कांग्रेस ने उतना सम्मान नहीं दिया. इसी उपेक्षा के कारण उन्होंने कांग्रेस से अलग हो जाना बेहतर समझा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *