रायपुर, फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया है। यह स्टोर बिलासपुर में ब्रांड के स्टोर खुलने के कुछ ही दिनों बाद लॉन्च किया है, जो छत्तीसगढ़ में ब्रांड के विस्तार की दिशा में नए मानक स्थापित करेगा। यह स्टोर शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख शॉपिंग क्षेत्रों में से एक, पंडरी रोड पर स्थित है।
करीब 5,000 वर्ग फीट में फैला यह स्टोर रायपुर के बदलते और बढ़ते ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टोर का डिजाइन नया और अलग है, लेकिन इसमें ब्रांड की पहचान भी स्पष्ट रूप से झलकती है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि यहाँ आने वाले लोगों को एक आरामदायक और खास अनुभव मिले। इंटीरियर्स में हाथ से बनी पेंटिंग्स और बारीक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है।
इस स्टोर में ब्रांड के तमाम सिग्नेचर ज्वेलरी कलेक्शंस उपलब्ध हैं, जिनमें जड़ाऊ और पोल्की डिजाइन शामिल हैं। इनमें बिना कट वाले हीरे और पारंपरिक मीनाकारी का काम देखने को मिलता है। इसके साथ ही गोल्ड और डायमंड की मॉडर्न डिजाइन वाली ज्वेलरी भी यहाँ उपलब्ध है, जो आज के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
लॉन्च के अवसर पर ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर वसुंधरा राज ने कहा, “रायपुर हमारे लिए एक बहुत अहम् बाजार है। यहाँ की आर्थिक प्रगति, मजबूत सांस्कृतिक पहचान और लोगों की बढ़ती लग्ज़री पसंद हमें काफी आकर्षित करती है। पंडरी रोड पर हमारा उपलब्ध होना हमें शहर के सबसे प्रमुख शॉपिंग क्षेत्रों का हिस्सा बनाता है। इस स्टोर को हमने इस तरह से तैयार किया है कि लोग यहाँ आकर सहज महसूस करें और ज्वेलरी को करीब से तथा अपने अंदाज़ में देख और समझ सकें। हमारा प्रयास है कि हम प्रत्येक स्थान पर एक जैसा अनुभव दें, लेकिन साथ ही स्थानीय ग्राहकों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखें।”
बिलासपुर में सफल शुरुआत के बाद रायपुर का यह नया स्टोर ब्रांड की मजबूत उपस्थिति को और बढ़ावा देने का वादा करता है। यह कदम इस बात को भी उजागर करता है कि ब्रांड अब देश के उभरते शहरों में लग्ज़री शॉपिंग का अनुभव प्रदान करने पर जोर दे रहा है।