शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया शिक्षक वृन्द का सम्मान

सक्ति– शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 सितंबर को सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जन्म जयंती शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम वीणा वादिनी मां सरस्वती, भारत माता एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवम दीप वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मंच पर उपस्थित प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कपूरचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल, प्राचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू, प्रधानाचार्य पुरन पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ आचार्य एवं समिति के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, वरिष्ठ शिक्षक बिहारी लाल अग्रवाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया

 

तत्पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का विद्यार्थियों ने श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया तथा विद्यालय परिवार के बच्चों ने बहुत सुंदर शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने भाषण दिए तथा छात्राओं ने सुंदर नृत्य की भी प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के अवसर पर काफी संख्या में विद्यालय परिवार के बच्चे,शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कपूरचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल एवं व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस का यह पर्व गुरु वृंद के सम्मान का दिवस है, तथा हमें गुरुजनों का सदैव आदर करना चाहिए तथा गुरु हमें सदैव आगे बढ़ाने की शिक्षा देते हैं एवं गुरु का अनादर कभी भी नहीं करना, चाहिए वही कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों 15 अगस्त के अवसर पर संपन्न विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के पुरस्कार वितरण भी शिव बुक सेंटर शक्ति के सौजन्य से किए गए एवं विद्यार्थियों द्वारा आगंतुक शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी के सम्मान में जलपान का भी आयोजन किया अंत में विद्यालय परिवार द्वारा ग्रुप फोटो का भी कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं सदस्यों का योगदान रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *