सक्ति- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मसानिया खुर्द में वृद्ध जनों का सम्मान एवं विभिन्न प्रकार के
कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला मसनिया खुर्द में किया गया,इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका मितानिन शिक्षिका मीरा देवांगन गांव के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए, सभी वृद्धजनों जनों का सम्मान तिलक लगाकर श्रीफल देकर एवं उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं ग्राम वासियों को वृद्धजनों की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया वृद्ध जनों के प्रति हमारे कर्तव्य से भलीभांति परिचित कराते हुए बताया गया कि समुदाय में ऐसे वातावरण बनाने की जरूरत है जो बुजुर्गों के लिए सहयोगी हो बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय रखने वाली बातों को बताया गया, उनकी देखभाल के लिए आवश्यक दिशा एवं सम्मान की भावना जगाने हेतु प्रेरित किया गया वृद्धजनों के लिए इस अवसर पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सभी को पुरस्कृत किया गया, गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी उत्साह देखा गया तथा वृद्धजनों ने भी आयोजकों को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया
