प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में युवा मंच के साथियों ने करी रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात
सक्ती- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक के 04 फरवरी को जांजगीर नैला स्टेशन में आगमन पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के लिए पत्र लिखकर मांग की गई
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच छ.ग. प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने महाप्रबंधक के समक्ष गाड़ियों के स्टापेज, रेक पॉइंट, फुट ओवर ब्रिज, एवं अन्य मांगे रखी एवं कहा कि जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में सुविधाओं की कमी हैं, जिसके कारण यहां पर यात्रियों को असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ता है
मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पत्र के माध्यम से निम्न मांगे रखी गई –
01- जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन जांजगीर-चांपा जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन हैं। यहां से हजारो की संख्या में यात्रियों का आवगमन होता हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए स्टेशन में शेड की पर्याप्त व्यवस्था,वाटर फिल्टर एवं ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था, लाइट एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए
02. नैला जांजगीर रेलवे छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि एवं व्यापारिक केन्द्र है। यहां बड़ी संख्या में राइस मिल है। रेक पॉइंट की अत्यंत आवश्यकता हैं। रेक पॉइंट खुलने से यहां व्यापार को प्रगति मिलेगी
03. वर्ष 2017-18 के बजट में बजट पर क्रमांक- 2031 जिला- जांजगीर चांपा के हावड़ा मुम्बई रेलमार्ग के कि.मी. 876/31 ए-33 (677/1-3) पर नैला चांपा समपार संख्या 345 नैला यार्ड में रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण 580 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। नैला रेलवे समपार में ट्रेफिक का बहुत दबाव हैं। ओव्हर ब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र आवश्यक हैं।ल
04. जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, यहां से हजारों की संख्या में यात्रियों का आवगमन होता हैं, नागरिकों को इलाज एवं व्यापार की दृष्टि से मुम्बई, कोलकाता एवं अन्य महानगर जाना होता हैं। इसके लिए मुम्बई हावड़ा ट्रेन 12809, आजाद हिंद एक्सप्रेस 12129, पुरी वलसाड एक्सप्रेस अप 22909, दानापुर दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) अप 13287 का स्टापेज की आवश्कता हैं
05. कोयला साइडिंग प्रमुख समस्या हैं। नागरिकों को बहुत परेशानी होती है। कोयला यातायात के लिए शहर से बाहर सड़क मार्ग होना चाहिए
06. जिन ट्रेनों का स्टापेज चांपा, अकलतरा में नही हैं। जिला मुख्यालय होने के कारण उनका स्टापेज जांजगीर-नैला में दिया जाना चाहिए। समरस्ता एक्सप्रेस 12151, दुरंतो एक्सप्रेस 12261, गीतांजली एक्सप्रेस 12159 का स्टापेज आवश्यक हैं
07. स्टेशन में पार्किंग स्टैण्ड, रिक्शा स्टैण्ड, ई-रिक्शा स्टैण्ड, आटो स्टैण्ड बनने से यात्रियों को सुविधा होगी।
4 फरवरी को दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के नैला जांजगीर रेलवे स्टेशन में आगमन के दौरान जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन की सुविधा की मांग को लेकर मारवाड़ी युवा मंच,नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, दवाई संघ, कपड़ा, व्यापारी संघ, नमों जन जागृति समिति, प्रयागराज समिति, रेलवे संघर्ष समिति एवं अन्य समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी मांग रखी, जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया नैला जांजगीर, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आशीष गोयल, मुकेश भोपालपुरिया, विकेश भोपालपुरिया, संदिप अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, दीपक सिंघानिया, अखिल बंसल, विक्रांत अग्रवाल आदि उपस्थित थे