अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ इकाई की अध्यक्ष का पदभार संभाला वंदना रतेरिया ने

नए सत्र 2022-24 के लिए नवीन कार्यकारिणी में सचिव बनी रिंकी अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने करूंगी निरंतर प्रयास- वंदना रतेरिया अध्यक्ष

सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ इकाई के नए सत्र 2022- 2024 के लिए अध्यक्ष के रूप में कर्मठ समाज सेविका वंदना रतेरिया को सर्वसम्मति से चुना गया है, तथा वंदना रतेरिया रायगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी, धर्मदा परिवार के सदस्य सत्यप्रकाश बबलू रतेरिया की धर्मपत्नी है, एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होती है, जिसमें रायगढ़ इकाई के लिए सर्वसम्मति से वंदना रतेरिया को अध्यक्ष चुना गया है

एवं वंदना रतेरिया ने अध्यक्ष बनने के बाद अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है,जिसमें रिंकी अग्रवाल को सचिव, मीनू निगनिया को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में  शोभा अग्रवाल एवं  वंदना बंसल, सह सचिव संगीता गर्ग, कोषाध्यक्ष शशी अग्रवाल,संपादिका श्वेता रतेरिया, सारिका अग्रवाल, सह संपादिका ममता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल एवं मंच व्यवस्थापक का दायित्व शीतल अग्रवाल को दिया गया है

नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष वंदना रतेरिया ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ के जन सेवा कार्यों की श्रृंखला को और अधिक विस्तारित करते हुए वार्षिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का सक्रियता के साथ क्रियान्वयन हो इस दिशा में सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करेंगे, तथा रतेरिया ने कहा कि रायगढ़ की शाखा काफी सक्रिय शाखा है, तथा इस शाखा को सक्रियता के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, एवं आने वाले समय में भी हम इस शाखा को प्रदेश एवं राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में पहचान स्थापित करेंगे

वंदना रतेरिया के पदभार ग्रहण करने पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सभी सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *