बिलासपुर के विकलांग अस्पताल में 24 अप्रैल को होगा अमेरिका से बने ln4 कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

सक्ती-रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् एवं अग्रवाल सभा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ जामनगर, टेजियन्स फ़ाउन्डेशन और एल एन मेडोज प्रोस्थेस्टिक हैण्ड फ़ाउन्डेशन यूएस ए के सहयोग से अमेरिका में बने LN4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर स्थान- “गीता देवी रामचन्द्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केन्द्र” सीपत रोड, कोनी बाईपास, मोपका, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में दिनांक 24 अप्रैल 2022 रविवार को प्रातः 08.00 से दोपहर 03.00 बजे तक आयोजित है।एक दिवसीय इस शिविर में कोहनी से नीचे कटे हुए हाथ वाले व्यक्ति को LN4 कृत्रिम हाथ बिना किसी चीर फाड़ के लगाया जायगा,उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आप ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं तो उसे शिविर का लाभ उठाने के लिए अवश्य भेजें। अभी तक 135 दिव्यांग जनों का पंजीयन हो चुका है। कम से कम 200 दिव्यांगो को इस शिविर का लाभ पहुंचाना है। इससे अधिक होगा तो और अच्छा है। आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि आपका मार्गदर्शन, एवं शिविर अवलोकन के लिए आप अवश्य पधारें।इस शिविर के लिए आप अपना व्यक्तिगत योगदान अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् बिलासपुर के बैंक खातों में सीधा जमा करके इसकी सूचना मोबाइल पर देने की कृपा करें। बैंक खाता का विवरण इस प्रकार है- इन्डियन ओवरसीज बैंक बिलासपुर खाता क्रमांक- 158401000000005, IFSC — IOBA0001584. एवं बैंक ऑफ बडौदा, बिलासपुर, खाता क्रमांक- 73030100002485. IFSC CODE- BARB0DBBLAS,इस शिविर में निशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ साथ बाहर से आने वाले हितग्राहियो के लिए आवास की भी व्यवस्था की गई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *