बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री में न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपनी हॉटनेस की वजह से भी जानी जाती हैं। उर्वशी आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से फैंस के दीवाना बनाती हें। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच उर्वशी के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें…
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। ऐसा शायद ही कोई दिन जो जब वह फैंस के लिए कोई पोस्ट शेयर न करें। इसी बीच उर्वशी ने फैंस के लिए अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्वशी ने ब्लैक कलर की नेटेड शर्ट पहनी हुई है। ये शर्ट इतनी ट्रांसपेरेंट है कि इसके अंदर उर्वशी का ब्रालेट साफ नजर आ रहा है। वहीं इस शर्ट के आगे एक व्हाइट रंग का कपड़ा लगा हुआ है। इस शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं बालों की बात करें तो उन्होंने हाई पोनी की हुई है। इस दौरान उर्वशी पेंटिंग करती दिख रही हैं। उर्वशी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं उनकी हॉटनेस पर फिदा हुए फैंस लगातार इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।