फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थी उर्वशी रौतेला तभी हो गई ऐसी गलती कि

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एवं खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वह तब से सुर्खियां बटोर रही हैं जब से उन्होंने प्रथम बार सिनेमा जगत में डेब्यू किया है तथा उनके प्रशंसक उनके प्रत्येक अवतार को पसंद करते हैं। मगर पिछली शाम उर्वशी रौतेला से अपनी ड्रेस को लेकर इतनी गड़बड़ी हो गई कि उनकी फोटोज अब वायरल हो रही हैं।
शुक्रवार को, उर्वशी रौतेला को जुहू में देखा गया। उनकी हेयरस्टाइल, ड्रेस तथा शूज सारी चीजें परफेक्ट दिखाई दे रही थीं। मगर इसी बीच वीडियो में जिस बात ने ध्यान खींचा वह देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि उवर्शी के प्रिंटेड टॉप पर अब भी प्राइज टैग लटक रहा था। बता दे कि उर्वशी रौतेला अक्सर अपने अंदाज से प्रशंसकों को हैरान करती हैं। उनकी फोटोज एवं महंगे आउटफिट्स के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं, उन्होंने अपने टॉप पर प्राइस टैग छोड़ने की गलती की, जो कि उनकी पीठ लटकते दिखाई दिया तो नेटिजन्स तुरंत उनकी भूल को पकड़ लिया। उर्वशी को प्रिंटेड नॉटेड साटन शर्ट तथा व्हाइट रिप्ड डेनिम पहने देखा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *