भारतीय जनता पार्टी मंडल तिल्दा शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान  में अतिआवश्यक बैठक

तिल्दा नेवरा, भारतीय जनता पार्टी मंडल तिल्दा शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान  में अतिआवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय नेवरा में आहूत की गई  उक्त बैठक में रायपुर जिला ग्रामीण के सह प्रभारी मा. प्रहलाद रजक जी एवं जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए अपराध पंजीबद्ध एवम कांग्रेस सरकार के दमनकारी के नीतियों एवम अपराधियों को दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में सभी पंचायत मुख्यालय व नगर पंचायत वार्डो पर मुख्यमंत्री भूपेश सरकार व मोह. अकबर के पुतला दहन का कार्यक्रम जिला व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 व 10 नवंबर  को कार्यक्रम सुनिश्चित कर सभी वार्ड व सभी पंचायतों में एक एक प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही 12 ता.को राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मा.श्री डी. पुनदेश्वरी जी का आगमन आरंग मंडल में हो रहा है उनके स्वागत के लिए तिल्दा शहर व ग्रामीण मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाने का व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस अवसर पर सुमन गिरी गोस्वामी नरसिंह वर्मा मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु भाग बली साहू महामंत्री सौरभ जैन  टेकराम यादव केयुर भूषण शर्मा विकास सुखवानी मनोज  निषाद सतीश निषाद चंद्र कुमार पाटिल नरेंद्र शर्मा प्रेम कोसले गिरीश साहू प्रियंक सोनी विनोद नेताम रघुवर यदु नीरज लोहाटी राजेश सतपाल कृपाराम पटेल लुक राम बघेल प्रियंक सोनी राजकुमार केंद्रे  सुधा चौबे देवकी  बाघमार चंद्रकला वर्मा न,सहित अन्य कार्यकर्ता गण अपनी गरिमामय उपस्थिति दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *