उर्फी ने सबकी पसंदीदा डिश “पिज्जा” से टॉप बनायी

मशहूर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी ऑउटफिट के चलते छाई रहती है वही अब उर्फी खाने के आइटम तक पहुंच गई हैं। उर्फी ने सबकी पसंदीदा डिश पिज्जा से टॉप बना डाला है। उर्फी ने अपना नया वीडियो साझा किया है। इसमें वो पिज्जा खाते दिखाई दे रही हैं। फिर उन्हें पिज्जा पहने हुए आप देखेंगे।

वीडियो के आरम्भ में उर्फी पिज्जा की बाइट लेती हैं। तत्पश्चात, वो अपना पिज्जा से बना टॉप फ्लॉन्ट करती हैं। इसे उन्होंने दो पिज्जा स्लाइस को धागे से बांधकर बनाया है। अपने पिज्जा टॉप के साथ उर्फी जावेद ने ब्लैक शॉर्ट्स वाली लॉन्ग नेटेड स्कर्ट पहनी है। वीडियो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा, ‘कोई खाना चाहता है?’लोगों को उर्फी का नया लुक देखकर झटका लगा है। कुछ ने इसकी प्रशंसा की तो कुछ ने उर्फी का मजाक उड़ाया।

 

 

वही इस पर एक शख्स ने लिखा, ‘नहीं हमें समोसा पसंद है। हम देसी लोग हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘जो कोई नहीं सोचता, वो उर्फी सोचती है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘कम से कम खाने की चीज को तो छोड़ दो।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘खाने का तो मजाक मत बनाओ।’ बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि अब वो कभी पिज्जा नहीं खा पाएंगे। वहीं प्रशंसकों का कहना है कि उर्फी जैसा फैशन कोई और कर ही नहीं सकता। इससे पहले उर्फी जावेद को अजीब सा चोगा पहने देखा गया था। उनके इस लुक का भी बहुत मजाक उड़ाया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *