छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद लगातार इंटरनेट सेंसेशन बनीं हुई हैं। उर्फी कई हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से उर्फी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं अक्सर ही उर्फी का ड्रेसिंग सेंसे फैंस को हैरान करता नजर आता है। इसी बीच एक बार फिर से उर्फी के लेटेस्ट फोटोशूट ने फैंस को क्रेजी किया है। यहां देखें तस्वीरें…
एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी हमेशा की तहर ही बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। फाटोज में आप देख सकते हैं कि उर्फी लाइट एंड डार्क पिंक कलर की डीप नेक वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी इस ड्रेस में आगे से कई जगह पर ओपन नजर आ रहा है। वहीं इस ड्रेस के साथ उर्फी ने अपने बालों को हाई पोनी करके स्टाइल दिया दिया है। वहीं उनका मेकअप भी काफी सिंपल नजर आ रहा है। वहीं इस फोटोशूट में उर्फी की कमर के ऊपर बना खास फैदर टैटू साफ नजर आ रहा है। उनका ये टैटू काफी स्टाइलिश दिख रहा है। आपको बता दें कि उर्फी इस ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही उनके पोज देने के अंदाज ने मानों इंटरनेट पर आग लगा दी हो। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।