‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद लाइम लाइट भरी इस दुनिया के पैतरे को अच्छे से समझ चुकी हैं। उर्फी हर दिन ही कुछ ऐसा पहन कर मीडिया के सामने आती हैं कि एक ही पल में सुर्खियों में छा जाती हैं। उन्हें आप पसंद या नापसंद तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें इग्नोर कर पाना बेहद ही मुश्किल है। हालांकि हमेशा ही उर्फी को उनके अजीबो गरीब फैशन के चलते ट्रोल भी किया जाता है। वहीं एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में आई हैं। इन तस्वीरों ने उनके चाहने वालों की नींदे उड़ा दी हैं। यहां देखें तस्वीरें…
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से उर्फी का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्राउन कलर की सीक्वेंस वाली साड़ी पहनी है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने साड़ी से मैचिंग ब्लाउज पहना है जिसका गला बेहद ही डीप है। उर्फी ने फोटोशूट के दौरान साड़ी का पल्ला गिरा कर पोज दिया है। तस्वीरों में उर्फी बेदह ही हॉट नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह ही फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उर्फी के इस लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।