Urfi Javed ने साड़ी का पल्ला गिराकर जालीदार ब्लाउज में दिये ऐसे बोल्ड पोज

उर्फी जावेद ये नाम आज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। वजह उर्फी का बोल्ड अंदाज और उनका फैशन स्टाइल। उर्फी आज हर तरफ अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया संसेशन बनीं हुई हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल जाती है। उर्फी कई बार अपने फैशन के चलते सेशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। हलांकि इन सब बातों से उर्फी को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वह अपने चाहने वालों के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उर्फी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भले ही साड़ी में नजर आ रही है लेकिन अंदाज काफी कातिलाना है। यहां देखें तस्वीर…

उर्फी जावेद ने अपने आधिका​रिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह रॉयल ब्लू कलर की नेटेड साड़ी में पोज देती दिख रही हैं। वहीं उर्फी ने इसके साथ मैचिंग नेटेड ब्लाउज पहना है। उनके इस ब्लाउज का गला बोट नेक है। वहीं उर्फी अपनी साड़ी के पल्ले को साइड करके पोज देती दिख रही हैं। इन दौरान उनकी कातिल अदाएं किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। उर्फी की इन तस्वीरों को भी हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले शेयर की गई इन तस्वीरों को अबतक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *