उर्फी जावेद ने अपनी तरफ खींची सोशल मीडिया की लाइमलाइट

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद को इंटरनेट सेंसेशन भी बोलना गलत नहीं होगा। उर्फी जावेद अपने अंदाज एवं फैशन की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाई रहती हैं। उर्फी जावेद अपने ड्रेस स्वयं डिजाइन करती हैं। उर्फी इंटरनेट पर ग्लैमरेस फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।
वही हाल ही में उर्फी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वह पिंक कलर के सीक्वेन हुडी में नजर आ रही हैं। साथ ही उर्फी ने सेम पैटर्न कलर की मिनी स्कर्ट पहनी है। उर्फी की इस ड्रेस ने एक बार फिर से सोशल मीडिया की लाइमलाइट को अपनी ओर खींच लिया है।

वही उर्फी जावेद ने अपना डांस वीडियो साझा किया है। उर्फी पिंक सीक्वेन हुडी ड्रेस में बहुत ग्लैमरेस नजर आ रही हैं। उर्फी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है कि उन्हें यह ओपन सीक्वेन हुडी बहुत पंसद आई है। शिमरी हुडी उनके लुक में चार-चांद जोड़ रही है। वीडियो में उर्फी जावेद पंजाबी गायक हार्डी संधू तथा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के सांग बिजली-बिजली पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वही उर्फी जावेद के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे है तथा जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *