सिर्फ पंखों से बनीं ड्रेस में बाहर आईं उर्फी जावेद

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने भले ही शो न जीता हो, चर्चा में वो उतनी ही रहती हैं जितना कि विनर। बिग बॉस से पहले उर्फी को शायद ही कोई जानता हो, लेकिन बिग बॉस ओटीटी के बाद से तो वो लगातार चर्चा में रहती हैं, और इनके चर्चा में रहने की वजह से एक्ट्रेस के अजीब-गरीब कपड़े।
उर्फी का ड्रेसिंग सेंस इतना अलग है कि कई बार देखने वालों का दिमाग चकरा जाता है। इस वजह से उर्फी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उर्फी की सेक्सी फोटोज़ आए दिन सोशल मीडिया पर बवाल मचाती रहती हैं।
इसी क्रम को जारी रखते हुए उर्फी ने एक बार फिर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो बोल्ड और हॉट नहीं बल्कि क्यूट नज़र आ रहे हैं। इन फोटोज़ में उर्फी ने गुलाबी रंग की पंखों से बनी शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने कोई हैवी ज्वैलिरी कैरी नहीं की है, बस कानों में बड़ी सी बालियां पहन रखी हैं।
इस ड्रेस के साथ उर्फी ने अपने बालों में जूड़ा बांधा हुआ है जो उनक लुक को और खूबसूरत बन रहा है। इन फोटोज़ को देखकर कोई एक्ट्रेस का मज़ाक उड़ा रहा है तो कोई इनकी तुलना बार्बी डॉल से कर रहा है।
jagran
एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है ‘इस लड़की के तो पर लग गए हैं’।

इससे पहले उर्फी ने फुल पीस में अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें वो अपनी ब्रा शो करती दिख रही थीं। इन तस्वीरों में वो रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उर्फी की ड्रेस की स्ट्रैप निकली हुई है और वो उसे संभालती हुई नजर आईं। हालांकि इतनी कोशिशों के बाद भी ड्रेस के अंदर से उनकी जालीदार ब्रालेट साफ नजर आ रही थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *