केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर निज निवास में लगाया जनदर्शन

बिलासपुर। लंबे अंतराल के बाद आयोजित जनदर्शन में लोगों का भरोसा साफ झलक गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के बिलासपुर स्थित निजी कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखीं। असम विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहने के बाद मंत्री साहू ने एक बार फिर जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया। जैसे ही कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंची, बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंच गए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री साहू ने एक-एक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनी। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए, तो कुछ मामलों में लिखित आदेश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री साहू ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद है। इससे शासन-प्रशासन की जवाबदेही बढ़ती है और लोगों को यह भरोसा मिलता है कि उनकी बात सुनी जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। हर शिकायत पर तय समय सीमा में कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर भी निगरानी की जाएगी।

जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने सड़क, पानी, आवास, पेंशन, राजस्व विवाद और नगर निगम से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। कई लोगों ने सुझाव भी दिए, जिन्हें मंत्री ने गंभीरता से नोट कराया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *