रायपुर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दिया बड़ा बयान

रायपुर। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हुए हैं। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर चर्चा में केंद्र सरकार की उपलब्धि पर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल ही पूरे नहीं हुए हैं, बल्कि देश में विकास के नए 8 साल भी पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की तुलना में देश का गौरव तेजी से बढ़ा है। कश्मीर में पनपे टारगेट किलिंग को लेकर कहा कि मैं अभी कश्मीर से जाके आया हूं। वहां पर हर मंत्री जाते हैं। वहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। कानून की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। वहीं महंगाई के सवाल पर किरण रिजिजू कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *