कुम्हारी। कुम्हारी थानांतर्गत महामाया रोड वार्ड क्रमांक 3 स्थित पत्थर खदान (पचरी) में सुबह एक मृत हालात में भ्रूण पाया गया भ्रूण लगभग 6 से 8 माह का बताया गया है। लोगों द्वारा देखा गया एवं जिसकी जानकारी कुम्हारी थाना में दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 147 जा.फौ. अंतर्गत मर्ग कायम कर भ्रूण को पोस्ट मार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी इसी प्रकार से एक अविकसित अज्ञात भ्रूण मिला था।