मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत कठपुतली नाट्य कला द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक

किरन्दुल। कठपुतली एवं नाटय कला मंच बिलासपुर की टीम द्वारा भूसा रास से मलेरिया मुक्त अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसमें विशेष रूप से मच्छरदानी के उपयोग को निरंतर अभ्यास में लाने के लिए और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई और बुखार होने पर मलेरिया की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ विभाग की डॉ प्रियंका शुक्ला ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही स्वास्थ विभाग सीएमओ,डीएमओ अशोक पांचाभी एवं अधिकारीगण शामिल हुए। इस जागरूकता अभियान में रूप से कठपुतलियों के जरिए नुक्कड़ नाटक गीत और नृत्य द्वारा प्रचार प्रसार किया गया और मच्छरदानी लगाने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें संचालक किरण मोइत्रा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के कलाकार रूपेश कुर्रे,,गोलू साहू,,दया शंकर,,उमेश ,प्रमोद मानिकपुरी,,आकाश यादव का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *