चंदानी सर के मार्गदर्शन में संकुल बीएनबी तिल्दा के समस्त स्कूली बच्चों को ग्राम भ्रमण हेतु भरवाडीह कला व कुम्हारी गांव ले जाया गया।

तिल्दा नेवरा, बीईओ बीएल देवांगन सर बीआरसीसी जाहिरे सर एवं संकुल प्रभारी प्राचार्य चंदानी सर के मार्गदर्शन में संकुल बीएनबी तिल्दा के समस्त स्कूली बच्चों को ग्राम भ्रमण हेतु भरवाडीह कला व कुम्हारी गांव ले जाया गया। ग्राम भ्रमण में जाने से पहले बीआरसीसी जहिरे सर  व संकुल प्रभारी प्राचार्य चंदानी सर द्वारा पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। गांव में पहुंचने पर बच्चों को नरवा गरवा घुरवा बारी से परिचित कराया गया भ्रमण के दौरान बच्चों को नरवा गरवा घुरवा बारी के बारे में शिक्षकों के द्वारा  विस्तार से बताया गया कि सरकार द्वारा इसे क्यों प्राथमिकता दिया जा रहा है उनके उद्देश्य व लाभ के बारे में बताया गया बच्चे ग्रामीण परिवेश में आकर इन सब चीजों को देखकर बहुत ही आनंद का अनुभव किया गया। उसके बाद गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के स्कूल का भ्रमण कराया गया वहां के प्राकृतिक वातावरण व साज सज्जा से बहुत प्रभावित हुए, स्कूल के हेड मास्टर दिनेश वर्मा द्वारा स्कूलों को प्राकृतिक वातावरण साज सज्जा  कराने के  उद्देश्य को बताया गया साथ ही समस्त बच्चों व स्टाफ को मध्यान्ह भोजन भी कराया गया जिसके लिए सभी ने उसे धन्यवाद ज्ञापित किया गांव से निकलने पर कुम्हारी गांव गए वहां पर बांध का दर्शन कराया गया बांध के बारे में हेड मास्टर व समन्वयक विनोद वर्मा द्वारा बांध बनाने के उद्देश्य लाभ व इन बांधों से किन-किन गांवो की सिंचाई होती है इनके बारे में जानकारी बच्चों को दिया गया। इन  भ्रमण से बच्चों ने बहुत कुछ सीखा व जाना । हमारे स्कूली बच्चों को ग्राम भ्रमण में ले जाने के लिए BL देवांगन सर, बीआरसीसी जाहिरे सर व,संकुल प्रभारी प्राचार्य चंदानी सर को BNBतिल्दा संकुल के समस्त स्टाफ व बच्चों के तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *