सकती– 28 मार्च को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगमहन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया तथा इस कार्यक्रम में जहां योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वही आयोजक संस्था की ओर से नव युगल दंपतियों को उपहार स्वरूप सामग्री में प्रदान की गई, इस कार्यक्रम में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित नगर पंचायत अड़भार के विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग भी मौजूद रहे

तथा आगंतुक अतिथियों का जहां महिला बाल विकास विभाग की ओर से स्वागत/ अभिनंदन किया गया तो वही अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत सामूहिक रूप से कन्याओं का विवाह संपन्न कराकर उन्हें उपहार सामग्री प्रेषित की जाती है, तथा विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि आज जगमहन में संपन्न होने जा रहे इस सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में मैं सभी नवयुगल दंपतियों को शुभकामनाएं देता हूं तथा यह आयोजन एक अच्छी पहल है जिससे हमारे समाज में सामूहिक रूप से विवाह इत्यादि के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं, एवं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में धूमधाम के साथ प्रत्येक विकासखंडों में सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम राज्य की कांग्रेस सरकार ने बहुत ही अच्छे ढंग से क्रियान्वित किया है, इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने सभी नो गूगल दंपतियों को उनके पास पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कन्यादान भी किया
तथा जगमहन में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि कांग्रेस नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,आगंतुक सभी अतिथियों का अंत में महिला बाल विकास विभाग की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया|