भिलाई। मारपीट की रिपोर्ट लिखाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपित ने अपने भतीजे के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया था। लेकिन, वो उसे जला पाता। इसके पहले ही वो वहां से भाग गया। पेट्रोल डालने से उसके दाहिने कान, दाहिने आंख और चेहरे में जलन होने लगी। पीड़ित युवक ने दोबारा अपने चाचा के खिलाफ नंदिनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि भाठापारा गोढ़ी निवासी शिकायतकर्ता डोमेंद्र साहू पर बुधवार की सुबह नौ बजे उसके चाचा अमर सिंह साहू ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना के एक दिन पहले आरोपित चाचा ने शिकायतकर्ता से मारपीट की थी। जिसकी उनसे नंदिनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से नाराज आरोपित ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।