अल्ट्राटेक हिरमी द्वारा निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ

(गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु हिरमी सीमेंट संयंत्र की पहल) अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी सीएसआर के द्वारा आई टीच हिरमी परियोजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया जिसके तहत निकटवर्ती गांव के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। परियोजना का शुभारंभ अल्ट्राटेक हिरमी के मानव संसाधन विभाग के कार्यकारी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रजीत पाधे एवं कोचिंग के शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस परियोजना के माध्यम से आसपास के ग्राम के विद्यार्थियों को गणित भौतिक एवं रसायन विज्ञान जैसे विषयों पर निशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा साथ ही विद्यार्थियों का कैरियर काउंसलिंग भी किया जाएगा। कोचिंग के शुभारंभ के अवसर पर अल्ट्राटेक फिल्मी द्वारा संचालित आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रजीत फादर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण छात्रों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है इस कोचिंग के माध्यम से उन छात्रों को मदद मिलेगी जिनके विद्यालय में संबंधित विषय के शिक्षक नहीं हैं, इसके साथ उन्होंने तकनीक का उपयोग करने पर बल दिया तथा फोकस होकर पढ़ाई करने की सलाह दी। अल्ट्राटेक हिरमी के मानव संसाधन विभाग के कार्यकारी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करना सभी छात्रों का अधिकार है और इसके लिए परियोजना सभी के लिए बहुत सार्थक है उन्होंने विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ लेने तथा एकाग्रता के साथ पड़ने पर बल दिया तथा कहा कि प्रबंधन शिक्षा के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करने को तैयार है तथा निशुल्क प्रशिक्षण इसी का एक भाग है। इस परियोजना में पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य आपसी संवाद व चर्चा के माध्यम से विषय का अध्ययन की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना से विशेष कर उन विद्यार्थियों को विशेष मदद मिलेगी जो आर्थिक कारणों व संसाधनों की कमी से विभिन्न विषयों की कोचिंग नहीं कर पाते थे। इस परियोजना के माध्यम से आसपास के करीब 120 बच्चों को विभिन्न विषयों के अध्ययन की सुविधा मिल पाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अल्ट्राटेक ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से वैभव त्रिपाठी एवं शिरीष मिश्रा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *