तिल्दा नेवरा, अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के तहत सीएसआर डिपार्टमेंट के द्वारा मिलन संगी तिहार उत्सव खेल रंगों का इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले लोक नृत्य और मनोरम भाषण से लेकर रोमांचकारी खेलों तक का यह सफर गांव की महिलाओं के लिए यादगार साबित हुआ ।कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी ,बोरा दौड़, मटका फोड़ लिंबू चमचा के साथ 100 मीटर दौड़ जैसे एकल खेल एवं सामूहिक खेल स्पर्धाओं को सम्मिलित किया गया। इस खेल स्पर्धा में खरोरा, बहेसर ,कुंदरू, जलसों, नकटी, टंडवा, तुलसी, किरना, केसला गांव की महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी यूनिट हेड बैकुंठ सीमेंट वर्क्स विशेष अतिथि के रूप में यशवंत वर्मा सरपंच कुंदरू , भूषण वर्मा उप सरपंच कुंदरू, योगिता वर्मा सरपंच टंडवा, गीतू कोसले उप सरपंच टंडवा, अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खरोरा तथा अन्य जनप्रतिनिधि पप्पू देवांगन खरोरा, मया पांसे सरपंच केसला, गोपाल वर्मा उप सरपंच किरना,राजेंद्र कुशवाहा सीएसआर प्रमुख कुकुरडीह सीमेंट, वैभव त्रिपाठी सीएसआर प्रमुख हिरमी सीमेंट, दीपांकर खूंटीया स्टेट हेड शाही संस्था, डॉक्टर उत्तम कुमार मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर तथा जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा टंडवा सेवक दास बर्मन आदि मुख्य तौर पर उपस्थित हुए साथ ही राजीव कुमार सिंघल फंक्शन हेड टेक्निकल,अशोक कुमार सिंहा फंक्शन हेड माइंस, सुनंदा बसु फंक्शन एंड फाइनेंस, दीपा कुलकर्णी अध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,नीतू सिंघल उपाध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,जितेंद्र सिंह तनवर एच.ओ डी. एचआर एडमिन ई आर,अर्पित गुप्ता एचओडी मटेरियल डिपार्टमेंट अनिल कुमार गुप्ता एचओडी मैकेनिकल डिपार्टमेंट,संगीता क्रिस्टोफर प्रधानाचार्य आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बैकुंठ अवधेश पांडे प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ मिडिल स्कूल कृष्ण कुमार ठाकुर प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ स्कूल बैकुंठ , नितेश शर्मा,अभिषेक तेवतिया,बृजेश कुमार पटेल इनकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन पवन कुलकर्णी ने ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर किया अतिथियों के स्वागत में कुंदरु गांव की महिलाओं की ओर से सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई इसके बाद नकटी ग्राम की महिलाओं ने दहेज प्रथा तुलसी ग्राम द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा कुंदरु ग्राम द्वारा स्त्री भ्रूण हत्या आदि समाजिक विषयों पर झांकी प्रदर्शन किया गया ।
अपने उद्बोधन में पवन कुलकर्णी ने बताया कि मिलन संगी तिहार यह सिर्फ खेल स्पर्धा नहीं है बल्कि यह एक माध्यम है महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने के लिए मंच प्रदान करने का है, बैकुंठ सीमेंट वर्क्स हमेशा ही ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रहा है कार्यक्रम इस बात का जीता जागता उदाहरण है । घर के बाहर निकाल कर मैदान तक पहुंच कर आपने पहले ही अपनी जीत हासिल कर लिए हम यह मानते हैं कि एक जब एक महिला सक्षम होती है तो अपने साथ अपने परिवार समाज और देश को भी सक्षम करती है।

उसके बाद सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला औपजाहि की । कबड्डी खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी और खो-खो की शुरुआत नीतू सिंगल उपाध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ ने किया। शिक्षक एस. वाय कुरैशी, मीना राय आशीष शुक्ला अतुल मोहरे एवं किशोर उरकुडे ईश्वर प्रसाद आदि ने खेल स्पर्धाओं की जिम्मेदारी संभाली।
मिलन संगी तिहार में एकल स्पर्धा 100 मीटर की दौड़ तुलसी ग्राम से सरोजिनी वर्मा प्रथम स्थान पर रही द्वितीय स्थान पर जलसों ग्राम से वैजयंती और तृतीय स्थान कुंदरु ग्राम से सरला ने हासिल किया । लिंबू चमचा में नकटी ग्राम से तिलेंद्री यादव प्रथम स्थान में बाजी मारी द्वितीय स्थान पर खरोरा ग्राम से किरण कोसले तृतीय स्थान कुंदरु ग्राम से श्वेता को इनाम मिला। बोरा दौड़ केसला ग्राम से प्रथम स्थान में निशा रही द्वितीय स्थान पर तिलेश्वरी तृतीय स्थान पर नकटी से लक्ष्मी यदु ने बाजी मारी। मटका फोड़ में केसला ग्राम से शांता बंजारे प्रथम स्थान पर रही द्वितीय स्थान में दिनेश्वरी रही और तृतीय स्थान पर किरना ग्राम से रितु ग्राम जलसों से केसर निषाद रही इसी के साथ समूह खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में किरना ग्राम विजेता और तुलसी ग्राम उप विजेता रही, खो- खो में कुंदरु ग्राम विजेता और नकटी ग्राम उप विजेता बनी, रस्साकसी में कुंदरु ग्राम विजेता और तुलसी ग्राम को उपविजेता का स्थान मिला सभी प्रतियोगिताओं जो अग्रसर रहे उनमें उपविजेता की ट्रॉफी कितना ग्राम और विजेता के ट्रॉफी कुंदरु ग्राम ने हासिल की, सभी जीते हुए प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नगद राशि पुरस्कार के रूप में दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र सिंह तंवर एचओडी एच आर पर्सनल एंड एडमिन डिपार्मेंट के मार्गदर्शन में हुआ। सीएसआर टीम से सोनाली गवारगूर,सीडी लहरे, मुन्नालाल बर्मन, निरूपा कश्यप आदि का अथक परिश्रम सराहनीय रहा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक तेवतिया सेक्शन हेड एडमिन सिक्योरिटी एंड ट्रांसपोर्ट नितेश शर्मा सेक्शन हेड ई.आर मनोरंजन ढल सिविल डिपार्टमेंट बृजेश कुमार पटेल अवधेश पांडे प्रधानाचार्य सीजी स्कूल बैकुंठ,सोहन वर्मा, पवन तिवारी, आकाश ओझा, अप्रेंटिस से पल्लवी वर्मा,आंचल ,पायल व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के प्रशिक्षनार्थी आदि के सहयोग से संपन्न हुआ ।