तिल्दा नेवरा —शैक्षणिक डिग्री पर अच्छा विकल्प व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र : प्रत्येक छात्र अध्ययन में प्रतिभावान नहीं हो सकता है। हर किसी में अन्य प्रतिभाएं होती हैं, जिन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। इसलिए, यह उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है, जिनके पास उच्च अध्ययन के लिए योग्यता नहीं है
सफलता जादू से नहीं मिलती है सफल होने के लिए जरूरी कौशल की आवश्यकता होती है यह सार्वभौमिक सत्य नई पीढ़ी पर उतना ही लागू होता है युवा उर्जा दे किसी भी देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने वाली ताकत बन सकते हैं बशर्ते उसे प्रभावी रूप से दिशा दी जाए कौशल विकास और रोजगार इस ताकत को आगे बढ़ाने के सबसे अच्छे साधन हैं
तिल्दा नेवरा क्षेत्र के युवाओं को स्वालम्ब बनने और कौशल विकास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय घनश्याम दास बिडला द्वारा 1992 में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में स्थापित किया गया था बेरोजगार और बाहर काम करने वाले युवाओं को व्यावसायिक कौशल पर प्रशिक्षण देकर सामाजिक परिवर्तन लाने की शुरुआत किया गया था
जिसे आगे बढ़ाते हुए पदमश्री राजश्री बिड़ला के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। जिसमे छेत्र के युवाओ को इलेक्ट्रिकल डीजल मेकेनिक एंड वेल्डिंग होम अप्लाइंस एवं महिलाओं को टेलरिंग आदि ट्रेड के लगभग 1920 लोगों को प्रशिक्षित कर चुके है। व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ से प्रशिछण लेकर अधिकांश युवा रोजगार प्राप्त कर चुके है जिसमे ग्राम बिटकुली के लेखराम यादव हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड सरोरा में इलेक्ट्रिकल HOD के पद पर कार्यरत है एवं ग्राम केवतरा निवासी शैलेन्द्र वर्मा प्रकाश इंड्रस्ट्रीज गोगांव रायपुर में सिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में 116 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है यहाँ सबसे अनोखी बात यह है की प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओ को अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के प्रेक्टिकल कार्यशाला में अनुभवी लोगों के द्वारा प्रशिछित किया जाता है मानव संसाधन विभाग प्रमुख विकास वर्मा ने कहा की निचले सामाजिक-आर्थिक समूह के कई छात्रों को पैसे की कमी के कारण स्कूल छोड़ना पड़ता है। व्यावसायिक केंद्र कौशल या व्यापार सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ को सी एस आर मद से युवाओ को मुफ्त में प्रशिछण दिया जाता है