मंदिर हसौद के पास दो ट्रकों में टक्कर, सड़क पर फैली पेंट

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर दौरे से पहले एक बड़ा हादसा हुआ है।

दरअसल, राष्टपति के तय रूट पर दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरी सड़क पर पेंट फ़ैल गया है। हादसे के बाद सड़क पर पेंट फैलने से सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पुलिस द्वारा रिंगरोड नंबर 3 का एक साइड आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है और राष्ट्रपति के रूट को सुरक्षित किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *