ट्रैक्टर से टक्कर, स्पॉट पर दो किशोर की मौत

अंबिकापुर। अंबिकापुर – प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप ट्रैक्टर tractor और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

 दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे।

रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिलकी टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *