‘द कपिल शर्मा शो’ पर भिड़े दो सुपरस्टार्स

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर सबसे अधिक देखा जाता है। इस शो में हर दिन कोई ना कोई धमाल मचाने आता रहता है। इसी के चलते पुराने एपिसोड आज भी काफी देखे जाते हैं। अब इन सभी के बीच, शो के एक एपिसोड की क्लिप दोबारा वायरल हो गई है जो आप देख सकते हैं। इस क्लिप में बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और रितेश देशमुख एक-दूसरे के साथ झगड़ते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों का झगड़ा कितना खतरनाक है। जी दरअसल, दोनों एक्टर्स कॉमेडी शो में अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रमोशन के लिए आए थे इस दौरान का ही यह वीडियो है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों टैलेंटिड स्टार्स कपिल शर्मा के शो में एक-दूसरे के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। वैसे यह कोई सीरियस लड़ाई नहीं है बल्कि दोनों कलाकार मस्ती में ये हंसी-मजाक कर रहे थे। आप देख सकते हैं इस क्लिप में खिलाड़ी कुमार रितेश से पूछते हैं- ‘हमारी कॉमेडी फिल्में अच्छी नहीं होती? ये ऐसे ही लोगों की वजह से कॉमेडी की बेइज्जती होती है। एक्टिंग की बात की ये देखो।’ इस पर रितेश उन्हें उनकी ‘हॉलीडे’, ‘गब्बर’ और ‘बेबी’ जैसी सीरियस फिल्मों की याद दिलाते हैं जिस पर कुमार कहते हैं कि ‘हां, उन्होंने ये फिल्में की हैं लेकिन वह वापस कॉमेडी पर भी आ जाते हैं’।
उसके बाद जब रितेश पूछते हैं कि ‘आपको कौनसी अच्छी लगती है’ तो इतने में ही अक्षय बोल देते हैं ‘बकवास बंद कर’। इस तरह से दोनों एक-दूसरे की टांग-खिंचाई करते हैं और मजेदार एक्सप्रेशन देते हैं। यह बहुत पुराना वीडियो है लेकिन ये दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *