खैरागढ़ जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसे, दो लोगों की मौत

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना में हार्वेस्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं दूसरी घटना में बाइक से गिरकर युवक की जान चली गई। शनिवार तडक़े लगभग 3 बजे खैरागढ़ से बालाघाट की ओर जा रही एक हार्वेस्टर अचानक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई। इस घटना में हार्वेस्टर में सवार 4 में से एक की मौत हो गई। मृतक का नाम जस्सा सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब के करनाल जिले के रहने वाला है। हादसे में घायल सभी का खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चंगुर्दा घाट से उतरने के दौरान हार्वेस्टर अचानक गड्ढे में जा घुसी।

हार्वेस्टर में उस दौरान 4 लोग सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक और घायल सभी पंजाब के रहने वाले हैं। फसल कटाई सीजन में इस क्षेत्र में हार्वेस्टर की बुकिंग थी। पुलिस का कहना है कि सभी बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इधर, एक अन्य घटना में एक बाइक सवार की मोटर साइकिल से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ क्षेत्र के कांचरी के रहने वाला योगेश कुमार वर्मा 15 फरवरी की रात को मोटर साइकिल चलाने के दौरान गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। घायल हालत में उसे गंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *