चित्रकूट पहुंचे दो लाख श्रद्धालु, कामदगिरि की परिक्रमा की

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर में भगवान भोलेनाथ की गूंज हो रही है। सतना के बिरसिंहपुर स्थित भगवान गैवीनाथ के धाम पर हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सतना से 35 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर कस्बे में यह धाम पूरे विंध्य सहित मध्य भारत में विख्यात है। त्रेतायुग के इस शिवलिंग पर औरंगजेब ने भी हमला कर तलवार से वार किया था जिसके निशान आज भी कायम हैं। लेकिन इस शिवलिंग को औरंगजेब पूरा खंडित नहीं कर सका और उसे अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। देश भर में यह एक ऐसा शिवलिंग है जो खंडित होने के बावजूद पूजा जाता है। गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में शिवजलाभिषेक करने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आज यहां सुबह के 5 बजे से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने हजारों लोग कतार में लगे रहे। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला रात तक जारी रहेगा।

चित्रकूट पहुंचे दो लाख से अधिक दर्शनार्थी: चित्रकूट में दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने रामघाट मंदाकिनी में स्नान कर भगवान मत गजेंद्र नाथ शिव का जलाभिषेक कर कामदगिरि की परिक्रमा कर मनोकामना की पूर्ति की कामना की। यह सिलसिला अभी भी जारी है। साथ ही हनुमान धारा, सती अनसुईया, गुप्त गोदावरी भरतकूप, राम दर्शन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। महाराजाधिराज मत्यगजेंद्र नाथ शिव की आज भव्य बारात का आयोजन भी दोपहर में किया गया। हाथी घोड़ा ढोल नगाड़े वादों से सुसज्जित बारात में साधु-संत व स्थानीय श्रद्धालु इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही चार पहर की विशेष आरती का आयोजन भी किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *