सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर शाम करीब 20 से 25 लोग छुई खोदने के लिए खदान में घुसे थे, तभी अचानक खादान धस गई। जिसमें 4 लोग अंदर फंस गए। वहीं दो की दम घुटने से मौत हो गई। इधर दो घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना गढ़वा थाना के नौडिहवा चौकी खैरहनी इलाके की है। जहां देर शाम करीब 20 से 25 लोग छुई खोदने के लिए उसकी खदान में गए थे। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। जिसमें कई लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन 4 लोग उसी में फंस गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ और पुलिस पहुंची।
जिसके बाद जेसीबी की मदद से खदान में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। खदान में दम घुटने से कृष्णा कोल और सीमा देवी केवट की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।