तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुर – तालाब मे डूबने से कक्षा 4थी व कक्षा 3री मे पढऩे वाले दो बच्चो की अकाल मौत हो गई है। कक्षा 3री मे पढऩे वाले बच्चे अनुराग यादव को बचाने के दौरान कक्षा 4थी मे पढऩे वाली बच्ची गायत्री की मौत हो गई। मामला जशपुर जिले के आरा चौंकी क्षेत्र की है। एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंच गये हैं। दोनो बच्चो के शव का पीएम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार गायत्री सिंह पिता विकदोर सिंह उम्र 10 साल शासकीय प्राथमिक शाला बरटोली मे पढ़ती थी वहीं व अनुराग यादव पिता संजय यादव उम्र 9 साल भी प्राथमिक शाला बरटोली मे कक्षा 3री का छात्र था। बुधवार 6 अप्रेल को पूर्वान्ह 11:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनो बच्चे रानीदाह मार्ग से लगे तालाब की ओर चले गये। बताया जा रहा है अनुराग यादव तालाब मे नहाने के लिये कपड़ा उतारकर गहरे पानी मे चला गया होगा, जब वह गहरे पानी मे डूबने लगा तो बचाने की आवाज सुनकर कक्षा 4थी की बालिका स्कूल ड्रेस पहने ही तालाब मे छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि पानी गहरा होने की वजह से दोनो बच्चे पानी मे डूब गये और उनकी मौत हो गई। बुधवार को जब रात होने पर भी दोनो बच्चे अपने-अपने घर नहीं लौटे जिसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। रात के 9 बजे दोनो बच्चो के शव को तालाब से निकाला गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *