आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को सुबह एरिया डामिनेशन पर पुसनार कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम हिरोली की ओर निकली थी। सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के समीप नक्‍सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है। घटना थाना गंगालूर क्षेत्र का मामला है‌।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *