गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां मुरादनगर में ट्यूशन टीचर अजय शर्मा उर्फ़ कुक्कू ने ट्यूशन पढ़ने आई क्लास 2 की छात्रा से दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर चाकू से मारने की धमकी दी. मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिजनों ने बच्ची को ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए कहा तो उसने जाने से इनकार कर दिया.
मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादनगर का है. पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि कि उनकी बेटी एक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है. जहां उसके ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म किया. अगले दिन परिजनों ने ट्यूशन के लिए दबाव डाला तो बच्ची रोने लगी, न जाने का कारण पूछा तो डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ घटना की बात बता दी.
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की है. सुबह परिजनों ने इसकी सूचना दी. पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. नामजद अजय शर्मा उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है.