टीएस सिंहदेव ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

रायपुर। टीएस सिंहदेव ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर पूर्व मंत्री सिंहदेव ने लिखा, हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति में@Agnihotriinc और समस्त शोक संतप्त परिवार को धीरज प्रदान करें, और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक बॉल पर यह दुःखद समाचार शेयर किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *