टीएस सिंहदेव ने बलरामपुर कस्टोडियल डेथ की जांच की मांग की

रायपुर। बलरामपुर की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा, थाने में हिरासत के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु अत्यंत दुखद और निंदनीय है। कानून की देख-रेख में ऐसी अमानवीय घटनाएं हमारी न्याय प्रणाली पर सवालिया निशान हैं। यह कोई साधारण घटना नहीं – यह राज्य की कानून व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का प्रतीक है। भाजपा सरकार के शासन में पुलिस तंत्र बे-लगाम हो गया है और मानवाधिकारों का हनन आम बात हो गई है।

सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती। इस कस्टोडियल डेथ की तत्काल निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें, बीती रात बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

टीएस सिंहदेव ने बलरामपुर कस्टोडियल डेथ की जांच की मांग की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *