ट्रकों की भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत

रायपुर। अंबिकापुर बलरामपुर रोड में शंकर घाट के पास भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि राजपूर की ओर से गिट्टी लोड कर आ रही मिनी ट्रक सीजी 15 Dx 8532 अंबिकापुर से आ रहे ट्रक BR 25 GA8685 से जा भिड़ी जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई है. वहीं ट्रक चालक को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है.

वही राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाथू नवागांव के एक तालाब में आज सुबह मछली पकड़ने गए तीन लोग आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए. बिजली गिरने से मौके पर ही अजय यादव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं इस घटना में चंपालाल और मोहनलाल घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *