बेमेतरा। बेमेतरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि हादसा दुर्ग रोड में हुआ है. हडगांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है.