कोरबा। जिले में 21 सिंतबर को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतिका के परिजनों ने गुरुवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की है।उन्होंने दामाद और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के मानस नगर बस्ती का है।
मृतिक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे। दामाद का दूसरी महिला से अवैध संबंध भी थे। जिसका विरोध लेकर वह आए दिन मारपीट करते थे। जिससे प्रताड़ित होकर उसने फांसी लगा ली।
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा अमोरा निवासी यामिनी विश्वकर्मा (25) की शादी 17 मई 2023 को मानस नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन 21 सिंतबर 2025 को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस पूरे मामले शिकायत करने गुरुवार को परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे थे। मृतिका की मां श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि जब वह तीज में घर आई थी तब उसने बताया था कि ससुराल वाले दहेज में 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। पति भा आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।