त्रिधा चौधरी ने अपने बोल्ड सीन से खूब सुर्खियां बटोरी

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित विवादित लेकिन हिट सीरीज ‘आश्रम’ का हर सीजन काफी चर्चा में रहा है। वहीं ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन भी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस सीरीज में ‘बाबा निराला’ से लेकर हर किरदार ने दर्शकों के दिल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। ‘बाबा निराला’ का किरादार निभाकर बॉबी देओल ने एक बार फिर से खुद को सा​बित किया। वहीं पिछले सीजन में ‘बबिता’ के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने अपने बोल्ड सीन से खूब सुर्खियां बटोरी। त्रिधा पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच त्रिधा ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर ‘बाबा निराला’ के होश उड़ जाएंगे।

‘बबिता’ यानी त्रिधा चौधरी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं त्रिधा ने यलो कलर की बिकिनी पहनी है। वहीं बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। ​इस दौरान भीगे बालों में त्रिधा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर त्रिधा की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों को हमेशा की तरह ही त्रिधा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इन पर कमेंट कर कई यूजर्स हॉट, बोल्ड, ग्लैमरस, ब्यूटीफुल और फायर, किलर जैसे कमेंट और इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, ‘आश्रम’ की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर त्रिधा को 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, खुद त्रिधा सोशल इंस्टा पर 327 लोगों को फॉलो करती हैं। ‘आश्रम’ से पहले त्रिधा चौधरी कई बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जो काफी चर्चा में रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *