संयोगिता एवं कृष्णकांत ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
सक्ति- 2 मार्च को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय डभरा के अघोर आश्रम के सामने पूर्व विधायक स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से रखा गया है, तथा इस श्रद्धांजलि सभा हेतु भव्य पंडाल एवं मंच का निर्माण किया गया है, तथा 1 मार्च की देर शाम भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव एवं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित पार्टी नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया तथा इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उल्लेखित हो कि 2 मार्च की दोपहर 12:00 बजे से स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि सभा होगी,तथा इस श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता जहां राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आएंगे तो वही इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के बीच भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं नेतागण मौजूद रहेंगे, सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 मार्च की इस जन्म जयंती की श्रद्धांजलि सभा को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है,

तथा जिस तरह से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने श्रद्धांजलि सभा के लिए पूरे क्षेत्र में जगह-जगह गांव स्तर पर बैठक ली है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जूदेव परिवार सक्रिय राजनीति में बना रहेगा,वही 2 मार्च की इस श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय रुप से पूरे कार्यक्रम को वृहत रूप देने में जुटी हुई है, एवं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी निरंतर विगत 1 सप्ताह से पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी की है, वही 2 मार्च की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की भी बैठक अग्रसेन भवन डभरा में संपन्न होगी,जिसमें जिला संगठन ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी/ सदस्यों को इस बैठक में आवश्यक रूप से जानकारियों के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया है, वही 2 मार्च को स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर उनके प्रशंसकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है
