जेठा के सरकारी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, महाविद्यालय परिवार ने कारगिल के शहीदों को किया नमन, यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एल पी पटेरिया रहे मौजूद

सक्ति-“मेरी माटी मेरा देश “कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई 2023 को “कारगिल दिवस के अवसर पर शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठ सक्ति में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो एल पी पटेरिया का गरिमामय आगमन हुआ,कुलपति महोदय के कर कमलों से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।संस्था के प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी द्वारा वृक्षारोपण किया गया और उन्होंने सभी को पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई सक्ति के सभी स्वयं सेवकों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम में डॉ डी पी पाटले, प्रो अजय देवांगन, प्रो पीतांबर सिदार,, प्रो ऋतु पटेल, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो विजय देवांगन, प्रो महेंद्र यादव,स्टाफ से एस एन शर्मा,राजकुमार निर्मालकर,और स्वयं सेवक उमेंद चौहान, शंकर,कमलेश, और प्रकाश सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) के द्वारा दी गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *