दर्दनाक: अनियंत्रित हुई फुल स्पीड कार, 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

शिमला: एक तरफ देश भर में बढ़ रहा कोरोना के तीसरे वेरिएंट का खौफ तो दूसरी तरफ हर दिन सामने आ रहे घटनाओं के मामलों ने लोगों को हैरान कर दिया है. हर दिन कोई न कोई इन घटनाओं का शिकार हो रहा है. वहीं आज फिर हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए है जिसे सुनने के बाद आप सभी हैरान हो जाएंगे.

चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की जान मौके पर ही चली गई जबकि तीन जख्मी हैं। कहा जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जाकर गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से जख्मियों को हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे की वजहों की छानबीन की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *