दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

भोपाल: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के पास रविवार को एक SUV कार और तेज रफ्तार ट्रक की भीषण टक्कर हुई। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की जान चली गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो चुके है। सभी लोग राजस्थान के भीलवाड़ा से वापस आए थे।

नागपुर के रहने वाले थे सभी: एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान बयाबाई नंदनवार (56), उनके बेटे महेश नंदनवर (29), बेटी अर्चना खपरे (33) और प्रमोद धर्मिक (22) के रूप में पूरी हुई थी। सभी नागपुर के पंचपौली इलाके के निवासी है।

भोपाल-नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा: जहां इस बात का पता चला है कि नंदनवार परिवार भीलवाड़ा से लौट रहा था जहां वे अपने दामाद गणेश खपरे के कैंसर का उपचार करवाने के लिए गए हुए थे। दुर्घटना रविवार तड़के भोपाल-नागपुर हाईवे पर मोही घाट पर हुई।

ट्रक चालक वाहन लेकर फरार: जहां इस बारें में अधिकारी ने कहा है कि गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को नागपुर भेज दिया गया है। दुर्घटना के उपरांत ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। केस दर्ज किया जा चुका है और आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *