दर्दनाक हादसा, कार और बाइक की हुई टक्कर, 2 सुरक्षा कर्मी की मौत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देर रात डंकनी पुल पर कार और बाइक की टक्कर में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। दरसल, घटना देर रात डंकनी नदी के पुल पर हुई इस दुर्घटना में एक पीएसओ अशोक कुंजाम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे जवान सोमडा कवासी की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दोनों जवान बाइक से अंवराभांटा की तरफ से दंतेवाड़ा शहर की तरफ से आ रहे थे, कार दंतेवाड़ा से गीदम की तरफ आ रही थी।

सुरक्षा कर्मी अशोक कुंजाम सत्यनारायण कर्मा की सुरक्षा में तैनात था, दूसरा जवान सोमडा नंदलाल मुडमी की सुरक्षा में तैनात था। रात हुई दुर्घटना में कार सवार ने रांग साइड में बाइक को टक्कर मारी दी। दुर्घटना के बाद जवानों में आक्रोश आरोपी को जल्द गिरफ्तार कार्यवाही की मांग की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *