किरन्दुल-किरन्दुल शहरी क्षेत्र में कुल 20 चयनित मितानिनों को प्रशिक्षण दी जाएगी।जिसके लिए बुधवार को बंगाली कैम्प मंगल में पार्षद राजेंद्र मृणाल राय ने दीप प्रज्वल्लित कर 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर प्रभाती दास एवं सौम्या कुंजाम द्वारा मितानिनों को गर्भवती की देखभाल,सुरक्षित गर्भपात, नवजात की देखभाल, मितानिन की भूमिका, कुपोषण,निमोनिया,मलेरिया,मितानिन कल्याण कोष अंतर्गत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद गायत्री साहू, भानमती नाग,ईला पटेल एवं कीर्ति राणा मौजूद थे।
