आग से बचाव हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

किरंदुल-अग्निशमन दस्ता ने मंगलवार को प्रकाश विद्यालय में शिक्षकों को आग से बचने का उपाय बताया,कार्यक्रम के दौरान जवानों ने डेमो दिखाते हुए गैस सिलेंडर पर आग लगाया एवं अग्निशमन उपकरण से शिक्षकों द्वारा उस आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया।

अग्निशमन पदाधिकारी एस आई गौरव यादव ने शिक्षकों को विपरीत परिस्थिति में आग से बचाव का संकल्प दिलाया।जवानों ने डेमो के जरिए बताया कि किस तरह स्कूल के लिए बचाव योजना बनाएं।अग्निशमन दल ने शिक्षिका को बताया कि खाना बनाने वाले स्टाफ को किचन में काम करते समय कैसे अतिरिक्त सावधानी बरतें।

स्कूल परिसर को अग्नि से सुरक्षित रखने के लिए अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि हमेशा भवन नियमों व निर्देशों का पालन करें। फायर अलार्म बजाए और आग लगने पर सभी को चौकस करें। सामान्य समय के दौरान अपनी आंखें बंद करके बचाव के रास्ते से बाहर निकलने का अभ्यास करें।बचाव के रास्तों को हमेशा साफ रखे और इनमें किसी प्रकार की रुकावट न हो।आग लगने पर घबराए नहीं ।शरीर में आग लग जाए तो जमीन पर लेट कर रोल करें कभी भागे नही उससे आग फैलता है।निकलते समय चेहरा ढक ले। तेज आवाज में चिल्ला कर बचाव दल का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे। कार्यक्रम में हेड कॉन्स्टेबल फायर देवेंद्र चौहान,अनिक कुमार यादव,संकुल समन्वयक शंकर चौधरी,प्राचार्या उमा ठाकुर,मंगरीता टोप्पो, अन्नपूर्णा मण्डावी,रश्मि देशमुख,शोभा सिन्हा,कविता वर्मा एवम अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *