पुल पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी ट्रेलर

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां ग्राम सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच बने मांड नदी पुल से अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर नदी में गिर गई है. जिसके बाद से राहगीरों में अफरातफरी मच गई है.

बताया जा रहा है की स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्राईवर को बाहर निकाल लिया गया है. ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है की ड्राईवर के साथ में खलासी भी ट्रेलर में फंसा हो सकता है. मौक़े पर पुलिस और112 की टीम पहुंच गई है. घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *