रिलीज हुआ तड़प का ट्रेलर, जबरदस्त अंदाज में नजर आए सुनील शेट्टी के बेटे अहान

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार सुनील शेट्टी मनोरंजन जगत के बेहतरीन एक्टर हैं उन्होंने ने अपनी एक्टिंग से सबको अपना कायल बनाया है। अब उनके बेटे अहान शेट्टी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक दिन पूर्व उनकी आगामी मूवी तड़प का टीजर रिलीज करके अहान शेट्टी का लुक बताया गया था अब आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। आइए बताते हैं आपको कैसा है अहान एवं तारा की मूवी तड़प का ट्रेलर।
वही मूवी तड़प के ट्रेलर में एक्शन एवं रोमांस का कॉम्बो है। जिसमें अहान शेट्टी का जबरदस्त अंदाज अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अहान शेट्टी ने इस मूवी में बेहतरीन एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी में दिलजले आशिक़ के किरदार में दिखाई देने वाले अहान का ये ट्रेलर एक मसाला एंटरटेनर है। तारा सुतारिया उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। वो इस मूवी के ट्रेलर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
वही टीजर के पश्चात् से ही ऑडियंस की जिज्ञासा बद्व गई थी। अब ये ट्रेलर उनकी जिज्ञासा को एक कदम और आगे ले कर गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें तड़प फिल्म 3 दिसंबर को 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये 2018 में आई तेलुगु मूवी आर एक्स 100 फिल्म की आधिकारिक रीमेक है। इस मूवी में अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया के अतिरिक्त सौरभ शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी दिखाई देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *